- Hindi News
- National
- Motihari News Citizens Will Have To Wait For The Beautification Of Motijheel Blacklisted Agency
मोतीझील के सौंदर्यीकरण के लिए अब शहरवासियों को करना होगा इंतजार, एजेंसी की गई ब्लैक लिस्टेड
मोतीझील का सौन्दर्यीकरण देखने के लिए अभी शहरवासियों को एक बार फिर इंतजार करना होगा। क्योंकि मोतीझील के सौन्दर्यीकरण के लिए काम कर रही एजेंसी फैरिट ज्वाइंट वेंचर को बुडको ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। जिससे मोतिझील के सौदर्यीकरण समेत अन्य काम रूक गए हैं। अब इसका फिर से टेंडर कर काम को शुरू कराया जाएगा। फैरिट ज्वाइंट वेंचर विगत तीन साल से मोतीझील के सौन्दर्यीकरण सहित अन्य चीजों के विकास के लिए काम कर रही थी, लेकिन काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई। जिसको लेकर उस पर यह कार्रवाई की गई है। मोतीझील को शहर की लाइफलाइन माना जाता है तथा इससे शहर की सभी मुख्य सड़कें जुड़ी हुई हैं। शहर में जो भी बाहर से पर्यटक आते हैं, वे मोतीझील जरूर घूमने आते हैं। इस दृष्टि से भी मोतीझील का सौन्दर्यीकरण का काम पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बावजूद एजेंसी कर्मियों ने मोतीझील के सौन्दर्यीकरण के काम में लेटलतीफी दिखाई तथा इसके निर्माण कार्य में रूचि नहीं ली। इस कारण शहर का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्टअलटका रह गया।
पेरिफेरल डैम से मोतीझील में गिरेगा पानी
मोतीझील के चारों तरफ से डैम बनाया जाएगा। जिससे मोतीझील के चारों तरफ आनेवाला पानी प्यूरिफाई होकर मोतीझील में गिरेगा। मोतीझील में लोगों के बैठने के लिए पार्क, कॉफी स्टॉल, चबूतरा व सीढ़ी का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही मोतीझील के सभी ओर से सुंदर घाट का निर्माण किया जाएगा।
कहते हैं बुडको के कार्यपालक अभियंता
बुडको के कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया कि मोतीझील शहर की जान है। इसके सौन्दर्यीकरण कार्य में देरी होने की वजह से काम करनेवाली एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है तथा दुबारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। जल्दी मोतीझील का सौन्दर्यीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ढाई करोड़ की लागत से लगेगी मशीन
मोतीझील की पानी साफ करने व खर पतवार साफ करने के लिए ढाई करोड़ की लागत वाली दो अलग-अलग मशीन लगाई जाएगी, जो बारह महीने पानी पर तैरता रहेगा तथा पानी प्यूरिफाई करने के साथ-साथ खर पतवार साफ करता रहेगा।
दुबारा 16 से 23 मार्च तक लिया जाएगा टेंडर
बुडको दुबारा मोतीझील के सौन्दर्यीकरण के लिए 16 से 23 मार्च तक टेंडर आमंत्रित किया है। 24 मार्च को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद किसी ठोस नतीजे की जानकारी हो पाएगी। तीन साल पहले फैरिट ज्वाइंट वेंचर नामक एजेंसी के साथ 21 करोड़ रुपए में मोतीझील के सौन्दर्यीकरण के लिए टेंडर हुआ था। इसमें उक्त एजेंसी को पांच करोड़ रुपए आवंटन दिया गया था।
मोतीझील
पानी प्यूरिफाई व खर-पतवार साफ करने के लिए पांच करोड़ में खरीदी जाएगी मशीन