सीएस ने किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण
स्थानीय पीएचसी का गुरुवार की शाम मोतिहारी के सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने रक्सौल अनुमंडल के सबसे बड़ा अस्पताल डंकन अस्पताल जाकर उनके प्रबंधक व डॉक्टरों से बातें की। डंकन अस्पताल के प्रबंधकों ने किसी भी आपदा व महामारी में पीएचसी को भरपूर सहयोग
करने की बात कही। सिविल
सर्जन ने उनके सहयोगात्मक कार्यों पर संतुष्टि जताई। वही पीएचसी निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने
बताया कि अस्पताल में सब कुछ ठीक -ठाक था। थोड़ी बहुत त्रुटि मिली, जिसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।