- Hindi News
- National
- Adapur News Dealers Association Meeting For More Participation In The National Conference To Be Held In Bihar Sharif
बिहारशरीफ में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिक भागीदारी के लिए डीलर्स एसोसिएशन की बैठक
आगामी 14 मार्च को बिहार शरीफ में निर्धारित फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने को लेकर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की
बैठक गुरुवार को हुई। मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार दुबे व संचालन इकबाल अहमद ने किया। बैठक के दौरान डीलर्स
एसोसिएशन के माध्यम उठाई गई मांगों की पूर्ति हेतु जारी लड़ाई को और अधिक धारदार बनाने पर चर्चा हुई, साथ ही अत्यधिक बिहार शरीफ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अत्यधिक संख्या में सहभागिता देने की बात कही गई। वहीं संगठन के मजबूती को लेकर भी विचार - विमर्श हुआ।मौके पर रामजी राय, आबिद हुसैन, हीरालाल प्रसाद,सेराजुल मियां, बिजेंद्र कुमार, भोला मीणा, बीरेंद्र प्रसाद, विकास कुमार सहित सैकड़ों डीलर
मौजूद थे।
बैठक में शामिल आदापुर के डीलर्स।