अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग
आए दिन अनुसूचित जाति पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी के सदस्यों ने राजा बाजार में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संतोष मोहन देव ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 11 मार्च को चकिया प्रखंड के बरमदिया श्रीराम चौक स्थित पूनम ऑटोमोबाईल पंप पर दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा मारपीट कर पेट्रोल पंप के संचालनकर्ता सुनील कुमार राम व उनके नोजल मैन पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसका भीम आर्मी निंदा करती है। इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं हुई तो भीम आर्मी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मौके पर ओमप्रकाश राम, विकास पासवान, राजाबाबू, अनील पासवान, विशाल अंबेडकरवादी, सत्येंद्र कुमार रजक, प्रिंस यादव, आदिल खान, सोनू रंजन, राकेश साही, सुरेश कुमार, रवि रंजन कुमार, गुफरान आलम, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।