पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakia News Dialysis Facility Started In Sufia Hospital And Research Center

सुफिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चकिया | सिविल सर्जन ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के इमादपट्टी गांव के सामने एनएच 28 स्थित सुफिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नव स्थापित डायलिसिस व आईसीयू कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सीएस डॉ रिजवान अहमद ने कहा कि चकिया जैसे छोटे जगह में आईसीयू व डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने से इससे संबंधित मरीजों को लाभ मिलेगा। इस सेवा के लिये उन मरीजों को बड़े जगहों में जाने के लिए आवागमन सहित अन्य परेशानी के अलावे धन व समय की बचत होगी। मौके पर सूफिया युनानी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ अमजद अली, डॉ मोहम्मद जेया व रोटेरियन्स मुकेश शर्मा, डा रोहित कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, समाज सेवी मो नेजाम सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...