पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वित्तरहित शिक्षाकर्मियों को भी ऑनलाइन मिले अनुदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रक्सौल|राज्य सरकार से वित्तरहित कर्मियों का अनुदान अब भी कॉलेज-स्कूलों के प्रिंसिपल के माध्यम से मिलता है। इसका वे अपने मनमाने तरीके से वितरण करते हैं। इसमें स्कूल-कॉलेजों के कर्मी पढ़ाई से अधिक राजनीति के शिकार हो जाते हैं। अगर सरकार सभी कोटि के शिक्षकाें का अनुदान संधारित खाते में सीधे ट्रांसफर करें तो बेहतर होगा। उक्त बातें शुक्रवार को एचएस वर्मा कोऑपरेटिव इंटर कालेज रामगढ़वा के प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने बताई। उन्होंने कहा कि एक तो सरकार अनुदान की राशि नियमित नहीं दे रही है। अगर अनुदान आता भी है तो वह संस्था के प्रधान द्वारा वितरण करने में महीनों विलम्ब कर दिया जाता है। इससे कर्मी मानसिक तनाव में रहते है।
खबरें और भी हैं...