जिला क्रिकेट लीग मैच हुआ स्थगित
मोतिहारी|देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने चल रहे जिला क्रिकेट लीग मैच को स्थगित कर दिया है। 31 मार्च के बाद पुन: लीग मैच शुरू कराने पर निर्णय लिया जाएगा। एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार, जिला क्रिकेट लीग में ए-डिवीजन के पुल-बी के कुछ मैच बचे हुए हैं। जबकि 13 मार्च से शुरू होने वाले सुपर लीग के मैच कोरोना वायरस के प्रभाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है।