डीएम का जनता दरबार तत्काल स्थगित रहेगा
मोतिहारी| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को मद्देनजर रखते हुए डीएम के जनता दरबार को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट में प्रत्येक शुक्रवार जनता दरबार आयोजित होता है जहां डीएम आम जनता की समस्याओं को सुनते है तथा यथासंभव उन समस्याओं का निदान किया जाता है। तत्काल यह जनता दरबार तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगा।