पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एन-95 मास्क नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एन-95 मास्क को लेकर शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया जिसके कारण तकरीबन दो घंटे तक मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ा। कार्य बहिष्कार करने के बाद सभी डॉक्टर धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने सदर अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों को समझा बुझाकर कार्य बहिष्कार समाप्त कराया जिसके बाद डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू किया। विदित हो कि सदर अस्पताल में गुरुवार को नाइजीरिया से लौटे केसरिया के एक युवक को कोरोना के संदिग्ध मरीज होने के कारण सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। उसी दिन से डॉक्टर एन-95 मास्क की मांग कर रहे थे। शनिवार को जब मास्क नहीं मिला तो डाक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि किसी भी मरीज को नजदीक से देखा जाता है जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।

सभी को मास्क देना संभव नहीं

सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण डाक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था जिसे बाद में समझा कर कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में सर्जिकल मास्क उपलब्ध है। उन्हाेंने कहा कि जहां तक एन-95 मास्क की बात है यह सिर्फ आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत कर्मियों को ही देना है। इसके अलावा पीपीआई किट भी उपलब्ध कराना है। सीएस ने कहा कि सभी को मास्क उपलब्ध कराना संभव भी नहीं है।

धरना पर बैठे डॉक्टरों को समझाते सीएस।
खबरें और भी हैं...