वाहन की ठोकर से बिजली का खंभा टूटा, प्राथमिकी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा लाला टोला गांव में एक वाहन की ठोकर लगने से गुरूवार को बिजली का एक खंभा टूट गया। मामले में जेई ग्रामीण जनार्दन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उक्त गांव के रंजय कुमार को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि उक्त आरोपित ने अपने निजी वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खंभे में ठोकर मार दी जिससे
विभाग को छह हजार रुपए का नुकसान पहुंचा है। वहीं, थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।