- Hindi News
- National
- Phenhara News Fake Withdrawal Of One Lakh From Account After Withdrawal From Csp
सीएसपी से राशि निकालने के बाद खाता से हुई एक लाख की फर्जी निकासी
प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया निवासी प्रदीप कुमार ने फेनहारा थाना में आवेदन देकर अपने खाते से एक लाख रुपए फर्जी तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया है कि सेंट्रल बैंक की सीएसपी शाखा रुपौलिया से 5 मार्च को तीस हजार रुपए निकासी की। उसके बाद वह छह मार्च को मधुबन एटीएम से पैसा निकासी करने गया तो वहां केवल पर्ची निकला, जिस पर लिखा था कि आप अपने नजदीकी ब्रांच से संपर्क करें। उसी दी शाम में उसी खाता से बीस-बीस हजार कर के दो बार पैसा निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया। उसने रुपए निकासी की शिकायत की। उसके कल होकर फिर से 30 हजार रुपए निकासी कर ली गई। सेंट्रल बैंक फेनहारा के शाखा प्रबंधक से शिकायत कर ही रहा था कि फिर तीस हजार रुपए निकासी का मैसेज आया। पीड़ित ने बताया है कि रुपौलिया सीएसपी संचालक द्वारा उसके खाते से पैसे की निकासी की गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पास आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने के बाद जांच की जाएगी।