- Hindi News
- National
- Chakia News Fault Found In Other Schemes Including Tap Water Sought Answers
नल जल सहित अन्य योजनाओं में मिली गड़बड़ी, मांगा जवाब
बीडीओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सरकारी योजनाओं में भारी अनियमितता पाई गई। बीडीओ अब्दुल क्यूम ने बताया कि वह सर्वप्रथम विशुनपुरा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन गए। जहां पर अगल-बगल के लोगों द्वारा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 स्थापित होने का पता चला। जांच के दौरान केंद्र संचालन में भारी अनियमितता पाई गई। केंद्र तो बंद था परंतु आईसीडीएस केंद्र होने का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। मामले में कार्रवाई के लिए डीएम व डीपीओ आईसीडीएस को पत्र लिखने की बात कही। इसके बाद वे मधुरापुर पंचायत पहुंचे जहां पंचायत में किये गए कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक कार्यपालक ने बताया कि इस पंचायत में चालू सत्र में मात्र तीन एमबी बुक हुआ है जबकी कार्य अनेक हुए हंै जिसे गंभीरता से लेकर उन्होंने पंचायत सचिव उपेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही। इसके बाद सागर पंचायत पहुंचे जहां वार्ड नंबर 10 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल का जल योजना में भारी गड़बड़ी पाई गई। वहां क्रियान्वयन समिति के द्वारा कराया गया कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। क्रियान्वयन समिति से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है।