- Hindi News
- National
- Harsiddhi News Fir On 2 People Including Former Head For Drinking And Drinking
शराब पीने व पिलाने के मामले में पूर्व मुखिया समेत 2 लोगों पर प्राथमिकी
घीवाढार पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति पानालाल साह का होली के दिन शराब पीने व पिलाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एसपी के आदेश पर हरसिद्धि पुलिस ने पूर्व मुखिया सहित दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घीवाढार पंचायत की मुखिया रीता देवी के पति पानालाल साह हैं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया पति सह पूर्व मुखिया पानालाल साह होली के दिन अपने दरवाजे को मयखाना बना रखे था जिसमें वे स्वयं शराब पी रहे थे और अन्य लोगों को भी पिला रहे थे जिसका वीडियो वायरल हुआ था। उस आधार पर मुखिया पति सह पूर्व मुखिया पानालाल साह और एक अन्य भोला यादव को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात लोगों की पहचान वीडियो से करके सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही मुखिया पति फरार हो गए हैं।
पूर्व मुखिया पानालाल साह की वायरल तस्वीर।