पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर-टेंपो टक्कर मेंे मौत मामले में एफआईआर दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सथाना क्षेत्र के राजमार्ग-28 बंगरी रेलवे गुमटी के समीप गत दिन हुई ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई टक्कर के बाद इलाज के क्रम में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीपरा थाना क्षेत्र के अशोक पकड़ी गांव निवासी ईशा महमद ने अपने आवेदन में बताया है कि वह अपने पुत्र और परिवार के साथ पीपराकोठी से अपने गांव टेंपो से जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। रास्ते में ही उसके पुत्र रिजवान आलम की मौत हो गई। जबकि ग्रामीण हकमतुल्ला की मौत इलाज के क्रम में हो गई। वहीं, अन्य लोगों को भी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...