पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrampur News Five People Injured In Two Bike Accidents One Is Worried

दो बाइक दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल, एक की हालत चिंताजनक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पकड़ीदयाल में निजी नर्सिंग होम में भर्ती नाजिर मियां।

पकड़ीदयाल | पकड़ीदयाल में होली के दिन दो जगहों पर बाइक दुर्घटना में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। पहली घटना चोरमा में उस समय घटी जब एक बाइक से तीन युवक लहेरिया स्टाइल में हैंडिल छोड़कर बाइक चलाते समय सामने पैदल चल रहे एक राहगीर को हाथ से मारने के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गए। पैदल चलने वाले राहगीर का तो कुछ नहीं हुआ। लेकिन बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तीनों को चोरमा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने स्थिति चिंताजनक देख मोतिहारी रेफर कर दिया। वही दूसरी घटना पकड़ीदयाल थाना चौक की है। पकड़ीदयाल-ढाका रोड के भरत राउत ने काफी तेज गति से थाना चौक पर सड़क पार करते हुए नाजिर मियां को बाइक से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ ने दोनों को रेफर कर दिया। भरत की हालत चिंताजनक बनी है। भरत के बेटी की शादी 12 मार्च को है।

जंगली सुअर ने अधेड़ को काटकर किया घायल : संग्रामपुर | इजरा निवासी 50 वर्षीय मुस्तकीम अंसारी को घास काटने के दौरान जंगली सुअर ने काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुस्तकीम दियारा में अपने खेत मे घास काटने गया हुआ था।
खबरें और भी हैं...