पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrhna News For Buses Going To Motihari And Ghodashan Temporary Bus Stop Will Now Be Near The Irrigation Office

मोतिहारी और घोड़ासहन जाने वाली बसों के लिए अब सिंचाई कार्यालय के समीप होगा अस्थाई बस का पड़ाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाका में प्रतिदिन लगने वाले महाजाम से निजात को लेकर अब प्रशासन ने सिंचाई विभाग कार्यालय व आईबी के समीप अस्थाई बस पड़ाव के लिए जगह निर्धारित किया है। मोतिहारी व घोड़ासहन जाने वाली बसें अब इस कार्यालय के समीप ही लगेंगी तो बैरगनिया व पचपकड़ी की ओर जाने वाली बसें अब डा. सगीर अहमद के क्लीनिक से आगे स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास लगेगी। दोनों जगहों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बुनियादी आवश्यकताओं यथा पेयजल, यात्रि शेड व शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर दोनों ही सड़कों में निर्धारित स्थलों पर लोगों का अवैध कब्जा हटाने को लेकर नगर परिषद व अनुमंडल प्रशासन द्वारा गुरूवार को बुलडोजर चलाया गया। सड़क के दोनों ओर लोगों से सड़क की जमीन को खाली कराया गया। मौके पर उपस्थित एएसडीएम संजय कुमार ने कहा कि नगर के बींचो-बीच गांधी चौक के इर्द-गीर्द बसें व बड़े वाहन खड़ा करने के कारण प्रति दिन लगने वाले जाम से निजात को लेकर यह कदम उठाया गया है। निर्धारित स्थलों को छोड़कर गांधी चौक, जामा मस्जिद, थाना मोड़ व इस्लामिया चौक के पास जो भी वाहन पार्किंग या खड़ा मिलेगा। उसे जब्त करते हुए फाइन वसूला जाएगा। साथ ही काॅमर्शियल वाहनों का परमिट रद्द करने को लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जाएगा। वहीं ईओ मो नसीमुद्दीन खां ने कहा कि सड़क के दोनों ओर बनी झुग्गीयों से नशीले व प्रतिबंधित सामानों कों बेचा जाता था। यह नगर परिषद व स्थानीय पुलिस के लिए परेशानी का सबब था। इससे बस पड़ाव की भी समस्या तात्कालिक तौर पर समाप्त हो जाएगी।

भूमिहीन बताते हुए लोगों ने किया विरोध

हलांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान चैनपुर ढाका निवासी एक दिव्यांग मुनेश्वर पासवान जो ठेला लगाकर अंडा बेचकर गुजर बसर करने की बात कर रहा था वह, व एक अन्य परिवार अपने को बेआसरा व भूमिहीन बताते हुए इस कार्रवाई का विरोध भी किया। पर अधिकारियों की प्रतिबद्धता के सामने उसकी एक न चली। मौके पर पुअनि सुनिल कुमार तिवारी सहित दंडाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

जेसीबी से अतिक्रमण खाली कराते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...