- Hindi News
- National
- Raxaul News For Those Who Are Unable To Do Regular Studies Ignou Is No Less Than A Boon Rajiv Pandey
जो लोग नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते, उनके लिए इग्नू किसी वरदान से कम नहीं है : राजीव पांडेय
शुक्रवार को केसीटीसी महाविद्यालय परिसर में स्थित इग्नू सेन्टर पर जून 2020 सत्रांत परीक्षा को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए केंद्र के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के तमाम शहरी व ग्रामीण इलाकों के विभिन्न समाज के छात्र-छात्राओं के अलावा एससी-एसटी छात्रों को नि:शुल्क नामांकन लेकर शिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला है। पिछले वर्ष लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में अध्ययन कर सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। इसी कड़ी में इलाके के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की जानकारी समय से केंद्र द्वारा प्राप्त हो इसके महाविद्यालय के शिक्षकों साथ बैठक कर चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि इग्नू की जून 2020 सत्रांत के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि की घोषणा हो गई है। सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा हेतु बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है। एक अप्रैल 2020 से 30 अप्रैल 2020 तक 500 रु. विलम्ब शुल्क के साथ व एक मई से 20 मई 2020 तक एक हज़ार विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरी जाएगी। वही केसीटीसी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राजीव पाण्डेय ने कहा कि जो लोग किसी कारण से अपनी पढ़ाई रेगुलर नहीं रख पाते, उनके लिए इग्नू किसी वरदान से कम नहीं है। आज इग्नू विश्व की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी के रूप में उभरी है। मौके पर प्रो. चन्द्रमा सिंह, प्रो. राजकिशोर सिंह, प्रो. विनोद अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल थे।
इग्नू सेन्टर पर बैठक में शामिल महाविद्यालय के प्रोफेसर।