पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phenhara News Foundation Stone Of Agriculture Market At Chaita On 13 March

चैता में कृषि मंडी का शिलान्यास 13 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में झारखण्ड विधानसभा चुनावों में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराने वाले वरिष्ठ नेता सरयू राय मधुबन विधानसभा के अंतर्गत पकड़ीदयाल अनुमंडल के चैता गांव में कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13 मार्च को भाग लेंगे। वह शाश्वत गौतम के पिताजी की स्मृति में चोरमा कोठी बाजार चौक पर लगभग दाे लाख स्कवायर फीट में बनाये जा रहे रामजी सिंह कृषि मंडी का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा शाश्वत गौतम द्वारा आयोजित सभा में पूर्व मंत्री ब्रिज किशोर सिंह की अगुआई में सरयू राय का झारखण्ड चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के उपलक्ष्य में भव्य अभिनंदन भी किया जायेगा। इस कृषि मंडी के बनने से क्षेत्र के किसानों के लिए खाद्यान्य एवं फल-सब्जियों की बिक्री बहुत आसान हो जाएगी। साथ ही उचित बाजार मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री भी सहज हो जाएगी। साथ ही अन्य राज्यों के खरीददार भी इलाके से कृषि उत्पादों की खरीद बिक्री कर पाएंगे। मौके पर मधुबन, पकड़ीदयाल, फेनहारा समेत आस पास के प्रखंडों के लोगों के मौजूद रहने की सम्भावना है।

खबरें और भी हैं...