विश्व किडनी दिवस पर लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप
शहर के बंगला मध्य विद्यालय के समीप स्थित भारत स्काउट एंड गाइड के जिला कार्यालय में नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। किडनी दिवस पर आयोजित इस हेल्थ कैंप में आसपास के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। यहां नेस्टिवा हॉस्पिटल पटना की टीम की ओर से कैंप लगाया गया था। यहां से स्वास्थ्य जांच के पश्चात मरीजों को उचित सलाह दी गयी। साथ ही कई मरीजों को विशेष व गहन जांच के लिए पटना स्थित अस्पताल आने को कहा गया। नेस्टिवा हॉस्पिटल पटना के डॉ अक्षय सोनी ने बताया कि किडनी की उचित देखभाल बहुत जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर जांच आवश्यक है। अस्पताल के आशीष नेगी, इमरान अहमद, कमलजीत कुमार, दीपक कुमार, रवि रंजन राज आदि ने रोगियों की जांच में मदद की। इस दौरान खासकर ब्लड प्रेशर व सुगर की जांच की गयी। इससे पहले डॉ परवेज अहमद, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्य आयुक्त र|ेश्वरी शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, रवि भूषण शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बारी-बारी से सबने अपने स्वास्थ्य की जांच भी करायी।
नि:शुल्क हेल्थ कैंप में रोगियों की जांच करते डॉक्टर।