पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Adapur News Gamhariya Art Villagers Display Warns Not To Allow The Construction Of The Building At The Religious Site

गम्हरिया कला ग्रामीणों का प्रदर्शन, धार्मिक स्थल पर भवन का निर्माण नहीं होने देने की दी चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के गम्हरिया कला में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित श्मशान की भूमि पर शनिवार को सैकडों ग्रामीणों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उक्त धार्मिक स्थल पर भवन का निर्माण नही होने देने की ग्रामीणों ने चेतावनी भी दिया है। इससे पूर्व सैकड़ो ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन स्थानीय प्रखंड, अंचल, अनुमंडल व जिला सहित तमाम विभागों के साथ -साथ विधायक, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आदि को देकर उक्त प्रस्तावित भूमि पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण न कराकर, बगल में ही खाली पड़े जगह पर बनाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। इस दौरान श्मशान की भूमि पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीण पूर्व पंस सदस्य योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया म.हुसैन अंसारी, पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, राजू पासवान, रामानंद दास, छोटेलाल साह, विन्दा साह, उमेश बैठा, शेषनाथ सिंह, किशोरी पटेल सहित अन्य ने बताया कि गांव के धार्मिक व सामाजिक महता के मद्देनजर उक्त श्मशान की भूमि पर सदियों से हिन्दू समाज के लोगों का दाह संस्कार होते आ रहा है, जबकि इसके इर्द-गिर्द चारों तरफ सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई। बावयुद पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि के सहमति से खाली भूमि को नजरअंदाज कर श्मशान की भूमि पर ही पंचायत सरकार भवन बनाने हेतु प्रस्तावित कर दी गई है। जिससे आम ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत स्थानीय मुखिया पति श्लोक प्रसाद यादव का कहना है कि सर्व सम्मति से जो फैसला होगा उसके अनुसार कार्य होगी। वहीं सीओ विजय शंकर सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पंचायत सरकार भवन आखिरकार पंचायत के लिए ही बनना है, तो फिर इसमें ग्रामीण राजनीति नही होनी चाहिए।

गम्हरिया कला स्थित श्मशान पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...