- Hindi News
- National
- Turkauliya News Gram Sabha Postponed Due To Opposition From Villagers Servant Restoration Postponed
ग्रामीणों के विरोध पर ग्रामसभा स्थगित, सेविका बहाली टल गई
तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन में सेविका बहाली को अगले आदेश तक एलएस प्रतिभा कुमारी ने स्थगित कर दिया है। ग्राम सभा शुरू होने के साथ ही गुरुवार को कुछ लोग कहने लगे कि सर्वे रिपोर्ट गलत है। सर्वे कराकर ही बहाली की जाए। जहां लोगों की बात सुनने के बाद ग्राम सभा को स्थगित करना पड़ा। इस मामले को लेकर गत सोमवार को वार्ड तीन के दर्जनों लोगों ने सीडीपीओ रीमा कुमारी को आवेदन देकर बताया था कि सर्वे में अतिपिछड़ा वर्ग की बहुलता दिखाई गई है। इस वार्ड में सामान्य लोगों की बहुलता है। बहाली करने के पहले दुबारा सर्वे कराकर बहाली की जाय क्योंकि पूर्व की सर्वे रिपोर्ट में त्रुटि है। इस बाबत सीडीपीओ ने बताया कि अगले आदेश तक ग्रामसभा स्थगित कर दी गई है। सर्वे कराने के बाद ही बहाली होगी। आवेदन देने वालों मे नाजिया प्रवीन, बेबी खुशबू, वाजुल हक, जमीला खातून, रक्साना खातून, शेख फुना, मनोज कुमार, देवनारायण सहनी, गोरख पासवान, बलीराम, सविता देवी, रुबा देवी आदि शामिल हैं।