7 दिनों से ग्रामीण बैंक शाखा का लिंक फेल
हरसिद्धि| गायघाट चौक स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक में सात दिनों से लेनदेन बाधित है। होली के अवसर पर भी बैंक से ग्राहक अपनी जमा राशि नहीं निकाल पाए। प्रति दिन ग्राहक बैंक में आकर लौट रहे हैं। बैंक प्रबंधक कह रहे है कि लिंक खराब है। प्रतिदिन ग्राहक बैंक में आकर शोर शराबा कर लौट रहे हैं। बैंककर्मी की फजीहत हो रही है। पिछले 6 मार्च से ही बैंक में लिंक नहीं है। बैंक प्रबंधक लक्ष्मण दास ने बताया कि लिंक खराबी की सूचना प्रधान कार्यालय मोतिहारी को दे दी गयी है। लिंक ठीक होते ही ग्राहकों का लेनदेन शुरू हो जाएगा।