मारपीट व चाकूबाजी में आधा दर्जन लोग घायल
मोतिहारी | नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार मोहल्ला में बुधवार व गुरूवार को हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी पंचमंदिर रोड निवासी रंजीत कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। इसमें उसने राजा सिंह उर्फ रविरंजन सिंह, संगीता देवी, श्वेता सिंह सहित 15 से
अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। कहा है कि उक्त आरोपित उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए तथा उसे व उसके घर के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं हेनरी बाजार निवासी मुन्ना कुमार ने झंझट साह, सुरज कुमार, सागर कुमार, विक्की राम सहित अन्य को आरोपित किया है। कहा है कि उक्त आरोपित उसकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट के दौरान चाकूबाजी कर घायल कर दिया। इस दौरान 25 हजार नकदी समेत करीब 50 हजार के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।