- Hindi News
- National
- Motihari News Holi Was A Strictly Peaceful Administration Holi Concluded
होली में प्रशासन रहा सख्त शांतिपूर्ण संपन्न हुई होली
रंगों के त्योहार होली का उमंग जिलेवासियों में सर चढ़कर बोलता देखा गया। इस बीच हुड़दंगियों व शरारती तत्वों ने भी खूब होली खेली। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से। जिला प्रशासन के चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के सामने हुड़दंगी भी पस्त नजर आए तथा लोगों ने होली के त्योहार को बेहतर माहौल में मनाया।
जिला प्रशासन ने जिले में शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने को लेकर अपनी पूरी तैयारी की थी। होली को लेकर डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी नवीन चंद्र झा के संयुक्त हस्ताक्षर से ज्वाइंट ऑर्डर निकाला गया था। अबकी बार की होली में जिला प्रशासन की विशेष नजर होली में हुड़दंग करने वालों पर थी तथा इसे मद्देनजर रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई थी। शराबबंदी लागू होने के बाद होली के मौके पर शराब कारोबारियों के अलावे शराब का सेवन करने वालों पर भी पुलिस की पूरी निगाहें थी तथा डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की थी। जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों की सड़कों पर शराबबंदी का पूरा असर दिखा। सड़कें वीरान व सुनसान दिखी। सड़क पर सिर्फ पुलिस के जवान दिखे।