पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Areraj News If People Want They Will Give Employment To Youth By Developing The Area Sarvesh Tiwari

जनता चाहेगी तो क्षेत्र का विकास कर युवाअाें काे देंगे राेजगार : सर्वेश तिवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्र निर्माण व विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है। आज युवाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं। क्योंकि यह वहीं चंपारण है जहां देश के स्वतंत्रता संग्राम में नये अध्याय का सूत्रपात हुआ था। बिहार के इस मिट्टी के सपूतों ने चंपारण का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। उक्त बातें एक निजी होटल के सभागार में पहाड़पुर प्रखंड विशुनपुर मटियरवा निवासी सर्वेश तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित लोगों का उत्थान ही उनका सेवा है। वे मानव कल्याण के लिए स्थापित राइज ऑलवेज वेलफेयर सोसाइटी के जरिए कई वर्षों से समाजसेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में लोगों को अभाव में रहते और जीते हुए देखता रहा हूं। बचपन से ही दूसरों की तकलीफ
को देखकर मन बेचैन हो जाता था। 2016 में उरी अटैक में शहीद हुए जवानों के परिवार को भी गोद लिया है। देश के लिए जान की आहुति देने वाले जवानों के बच्चों की शिक्षा एवं अन्य जरूरतों की पूर्ति हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर चुके हैं। 2011 में 75 दिव्यांग बच्चों को भी गोद लिया है। दिव्यांगजनों को प्रर्याप्त संसाधन मुहैया कराते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अगर चाहेगी तो क्षेत्र का विकास कर इसे एक मुकाम देने का प्रयास करेंगे जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। मौके पर अरुण सिंह, पंकज कुमार, प्रभुनाथ सिंह, जयप्रकाश तिवारी सहित कई समाजसेवी मौजूद थे।

संवाददाताओं को संबोधित करते सर्वेश तिवारी व अन्य।
खबरें और भी हैं...