पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीपीआर रोग से बचाने के लिए चलाया गया टीकाकरण अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तरी सुगांव में पारा विधिक स्वयंसेवक सह वेक्सीनेटर अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भेड़ एवं बकरियों में होने वाले पीपीआर रोग से बचाव हेतू टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस पीपीआर टीकाकरण अभियान की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच प्रदीप कुमार ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएलवी सह वेक्सीनेटर अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पीपीआर रोग काफी घातक होता है। टीकाकरण के बाद किसानों के भेड़ व बकरियां पीपीआर रोग से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगी। पीएलवी ने भेड़ व बकरियों में होने वाले पीपीआर रोग के लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि इस रोग से ग्रसित भेड़ व बकरी के नाक, आंख व मुंह से पानी टपकना, भेड़ व बकरियों को बुखार होना व मुंह व नाक में छाले पड़ना है। गुप्ता ने कहा कि यह छाले फैलकर पाचन तंत्र तक पहुंच जाते हैं और पांच से सात दिन के दौरान इस रोग से ग्रसित भेड़ व बकरियां मौत का शिकार हो जाती है। मौके पर टीकाकर्मी मो अमजद हुसैन, सुमन झा, राहुल कुमार सिंह, मनीष सिंह, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र महतो, राजेन्द्र यादव, चंद्रिका महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

पशु को टीका देते कर्मी।
खबरें और भी हैं...