पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pakridayal News In The Final Match Patahi Defeated Parsa And Captured The Tournament

फाइनल मैच में पताही ने परसा को हराकर टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत की परसा मन मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पताही और परसा के बीच खेला गया। मैच को पताही की टीम ने जीतकर ट्रॉफ़ी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का मधुबन के पूर्व विधायक शिवजी राय, नपं के चेयरमैन सुरेश राम, पार्षद मुन्ना मियां ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। पूर्व विधायक शिवजी राय ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि क्रिकेट खेल से जात पात से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, सौहार्दपूर्ण माहौल एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मैच में पताही की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 165 रन का लक्ष्य दिया। परसा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच पताही ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

खबरें और भी हैं...