पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Including The Infamous Pappu Kushwaha Two Dacoits Two Pistols One Cartridge And Scorpio Seized

कुख्यात पप्पू कुशवाहा समेत दो धराए, दो पिस्टल, एक कारतूस समेत स्कॉर्पियो जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपरा थाना क्षेत्र के पीपरा फ्लाईओवर के नीचे शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां गांव निवासी पप्पू कुशवाहा उर्फ रंजीत प्रसाद कुशवाहा तथा ढेकहां टिकुलिया वार्ड संख्या 10 निवासी राणा कुमार है। वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक कारतूस, दो सेलफोन व एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है। उक्त जानकारी एसपी नवीन चंद्र झा ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पूछताछ में बदमाशों ने और भी कई अहम खुलासे किए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बब्लू दूबे की बेतिया न्यायालय परिसर में गोली मारकर हत्या होने के बाद उक्त गिरोह का संचालन पप्पू कुशवाहा कर रहा था। इसी कड़ी में 2017 में छतौनी थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल चौक के समीप किराना व्यवसायी इंद्रजीत जायसवाल को एके 47 से गोली मारकर पप्पू कुशवाहा समेत अन्य बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिस मामले में जेल से जमानत पर पप्पू फिलहाल बाहर आया था। एसपी ने बताया कि पप्पू कुशवाहा पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। उसपर नगर, छतौनी, रक्सौल आदि जगहों पर कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अपराधी के बारे में जानकारी देते एसपी नवीन चंद्र झा।
खबरें और भी हैं...