पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत ने दुनिया को शून्य और योग से कराया है अवगत : श्रीनिवास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय चेतना से अनुप्राणित प्राध्यापकों का समूह मंथन भारती, मोतिहारी के तत्वावधान में-भारत के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बुद्धिजीवियों की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार में आयोजित इस राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता अखिल विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास मौजूद थे। विषय प्रवर्तन एवं स्वागत मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत ने किया। बतौर मुख्य वक्ता श्रीनिवास ने कहा कि भारत का गौरवशाली अतीत रहा है। विश्व को भारत ने शून्य से लेकर योग, अध्यात्म, वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति से लेकर मानव जीवन के विविध जीवन दर्शन से अनुप्राणित किया है। वर्तमान परिवेश में देखा जाये तो राष्ट्रीय विचारों के संवाहक के रूप में शिक्षकों एवं बुद्धजीवियों को अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। प्रो. अरुण कुमार भगत ने कहा कि समाज जीवन में राष्ट्रीय सोच और विचार के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन मंथन भारती के संयोजक डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। मौके पर शोध एवं विकास संकाय के प्रो. राजीव कुमार, प्रो. आशीष श्रीवास्तव, प्रो. विकाश पारिख, प्रो. प्रसून दत्त सिंह, अखिल विद्यार्थी परिषद के बिहार प्रदेश की मंत्री सुश्री लक्ष्मी, विजय, डॉ. श्याम कुमार झा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. विमलेश कुमार सिंह, डॉ. साकेत रमण आदि मौजूद थे।

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते प्रो. अरुण भगत।
खबरें और भी हैं...