- Hindi News
- National
- Kesariya News Instead Of Equal Work Teachers Should Get Equal Pay Upendra
समान काम के बदले शिक्षकों को मिलना चाहिए समान वेतन : उपेंद्र
नयागांव पानशाला चौक पर शुक्रवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे शुक्रवार को वाल्मीकिनगर सांसद बैद्यनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष सरिता कुशवाहा एवं प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुशवाहा ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि नियोजित शिक्षक इस सरकार से कुछ मिलने की आस छोड़ दें। यह सरकार कुछ नहीं देने वाली है। उन्होंने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। सरकार बदलेगी तो उनकी समस्या का समाधान निकलेगा। आगे सरकार बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें तब जाकर कुछ हो पाएगा। मौके पर चकिया प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, विनय कुमार, अमरेन्द्र प्रसाद यादव, मुकेश यादव, ऐनुल हक, ओलीम मियां, अवध किशोर सिंह, संदीप कुमार, अवनी किशोर, उपेन्द्र यादव, बालाजी प्रसाद, पितांबर यादव, नन्दन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री का स्वागत करते रालोसपा कार्यकर्ता।