- Hindi News
- National
- Harsiddhi News Kalash Yatra Organized For 11 Day Shiv Shakti Mahayagya And Shri Ramcharit Manas Navah Parayana Mahayagya
11 दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ अाैर श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
सोनबरसा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरूआत शनिवार को कलश यात्रा से हुई। इसको लेकर 11 सौ कन्याओं ने कलश यात्रा निकली। यात्रा सोनबरसा पंचायत होते हुए बेलखटी घाट तक पहुंची। वहीं नदी से जल भर कर यात्रा यज्ञ स्थल तक लौटी। बैंड बाजा व आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत ग्रामीणों ने किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लोगों ने शर्बत व फलहार का सेवन कराया। भाई सेना के अध्यक्ष उत्तम सहनी ने बताया कि 11 दिनों तक चलने वाला यह महायज्ञ ऐतिहासिक होगा। रोजाना भजन, कीर्तन और प्रवचन के साथ-साथ रासलीला का भी आयोजन होगा। वही यज्ञ संचालक हठ योगी 108 श्री फक्कड बाबा ने बताया कि महायज्ञ से वातावरण की शुद्धि होती है। काफी पहले से मानव कल्याण के लिए महायज्ञ आयोजित होता रहा है। इस दौरान महायज्ञ सदस्य मुना कुशवाहा, यज्ञाचार्य दुर्गेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रूपक पांडेय, सचिव दीपक पांडेय, कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश चौबे, राहुल पांडेय, दीपक राठौड़, भुटकुन पांडेय, पुसन दुबे, रामदरश सहनी, बिपिन चौबे, चंदेश्वर सहनी, राहुल पांडेय, जय चौबे, बिटू दुबे, सुदामा यादव, कुणाल, चंदकिशोर दुबे, बिभा देवी, विश्वजीत, विक्रम, राकेश पांडेय, अरूण कुशवाहा, बागेश्वर पांडेय, संजीव पांडेय, सतीश चौबे, हर्षित पांडेय, प्रणव दुबे, अर्जुन पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
इब्राहिमपुर मे होगा विष्णु महायज्ञ, ध्वजारोहण के साथ हुई शुरुआत
सिसवा | पश्चिमी सिसवा पंचायत अन्तर्गत इब्राहिमपुर हनुमान मंदिर परिसर में दस दिवसीय विष्णु महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया। श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रैल से 5 मई तक होगा। इस दौरान आचार्य पंडित भास्कर उपाध्याय ने बताया कि महायज्ञ से वातावरण की शुद्धि होती है। आदि काल से मानव कल्याण के लिए महायज्ञ आयोजित होता रहा है। इसके पूर्व महायज्ञ की सफलता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें श्यामबाबू सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रामएकबाल सिंह को, संचालक बिक्रमा बाबा को, संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद को, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द प्रसाद को बनाया गया। महायज्ञ समिति के मुख्य सलाहकार राजेश राज ने बताया कि इस महायज्ञ में एक विशाल मेला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अयोध्या के संत शिरोमणि श्री शंकराचार्य और वृन्दावन से रासलीला मंडल सहित भारी संख्या मे साधु-संतों का कार्यक्रम होगा।
चैलाहां में श्रीराम चरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
बंजरिया | चैलाहां स्थित पंचमंदिर महायज्ञ शाला में आयोजित श्रीराम चरित मानस नवाह्रय पारायण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा शनिवार को निकाली गई जिसमें 551 कन्याएं शामिल हुई अाैर पूजा के लिए जल लेकर आई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर सिंघिया हिवन, रतनपुर, चैलाहां, पड़रिया गांव सहित अन्य गांवों से होकर त्रिभुवान से पहुंची जहां यज्ञ करा रहे आचार्य पं उदय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धनौती नदी में जलबोझी कराया। जल भरने के बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि महायज्ञ 15 मार्च से 23 मार्च तक होगा। महायज्ञ में अयोध्या से आये श्रीधराचार्य जी महाराज प्रतिदिन रामचरित मानस का कथा कहेंगे। मेला का भी आयोजन किया गया है। यात्रा में दयाशरण प्रसाद, रामाअनुज सिंह, हीरालाल साह, विनोद सिंह, दीपक सिंह, सूरज कुमार आदि शामिल थे।