- Hindi News
- National
- Banjariya News Kalash Yatra Will Be Held On 14th For Mahayagya Review Prepared
महायज्ञ को लेकर 14 को निकलेगी कलश यात्रा, तैयारी की हुई समीक्षा
आगामी 14 मार्च को चैलाहां में आयोजित महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद 15 मार्च से 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ की शुरु होगी। जो 23 मार्च तक चलेगा। यह निर्णय प्रखंड क्षेत्र के चैलाहा महायज्ञ स्थल पर सोमवार को महायज्ञ समिति सदस्यों की बैठक में किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसमें अयोध्या के 1008 श्रीधराचार्य जी महाराज अपने पर्रीकर मंडल के साथ पधारेंगे। जानकारी देते हुए अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि इस अवसर पर बाहर से आये कलाकार भजन, प्रवचन के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बताते चले कि इस महायज्ञ का आयोजन 43 वे वर्ष होने जा रहा है। साथ ही इस अवसर लगने वाले मेले में झूला, खेल तमाशे वाले आएंगे। बैठक में दयाशरण प्रसाद, उमेश सिंह, मैनेजर साह, मथुरा साह, योगेंद्र साह, प्रेमी लाल साह, अजयशंकर प्रसाद, राजाराम भगत, रमेश पांडेय, नंदकिशोर दूबे, भोला सिंह, राजेश्वर प्रसाद, रूदल प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, मदन बैठा, जगदीश प्रसाद, हरेराम महतो, अमरलाल साह, रामनारायण प्रसाद, रामाधार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बैठक करते महायज्ञ समिति के सदस्य।