- Hindi News
- National
- Areraj News Kcc To Be Given To Farmers By Organizing Camp From 17 19 March
17-19 मार्च तक कैंप लगाकर किसानों को दिया जाएगा केसीसी
ई-किसान भवन के सभागार में शनिवार को नोडल कृषि समन्वयक राजेश कुमार की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकारों की बैठक हुई। बैठक में विभागीय आदेश के आलोक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभान्वित किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए प्रखंड स्तरीय कैंप के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी 17-19 मार्च तक ई-किसान भवन परिसर में कैंप लगेगा। इसके लिए पंचायत वार तिथि निर्धारित की गई है। 17 मार्च को सरेया, मिश्रौलिया, नगदाहां, पीपरा, नवादा, मुड़ा, बहादुरपुर 18 मार्च को चटिया चिन्तामनपुर, चटिया बरहड़वा, बभनौली, रढिया, ममरखा, ममरखा भैया टोला, मंगुरहा तथा 19 मार्च को नगर पंचायत एवं बाकी सभी पंचायतों के वंचित किसान आवेदन देंगे। बैठक में कृषि समन्वयक डिंपल कुमारी, अशोक मिश्रा, कृषि सलाहकार गिरीश तिवारी, निर्भय शुक्ला, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार।