पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Kcc To Be Given To The Beneficiaries Of Kisan Samman Nidhi Scheme From 17 To 19 March

17 से 19 मार्च तक किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को दिया जाएगा केसीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभुक किसानों को केसीसी से नियमानुकूल लाभ प्रदान करने हेतु मिशन मोड में केसीसी परिपूर्णता अभियान के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले के सभी पंचायतों में 17,18 व 19 मार्च को तीन दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। शिविर के लिए स्थल का चयन संबंधित सीओ व सभी तरह की व्यवस्था बीएओ को करने का निर्देश दिया गया। केसीसी परिपूर्णता अभियान के सुचारू संचालन के दृष्टिकोण से डीएम ने एलडीएम को सभी बैंकिंग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसे सफलीभूत करने की बात कही।

मधुबन बीएओ को तत्काल प्रभाव से डीएम ने किया निलंबित

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि वैसे किसान जिसने किसान मानधन योजना के लिए आवेदन नहीं किया है उसे भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उनका आवेदन लिया जाएगा। साथ हीं उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। वहीं, इस बैठक में उपस्थित नहीं रहने तथा कार्य मे कोताही बरतने को लेकर डीएम ने मधुबन बीएओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बैठक में इन लोगों की रही उपस्थिति

बैठक में अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी, अपर
समाहर्ता आपदा प्रबंधन अनिल परियोजना निदेशक,आत्मा रणवीर सिंह सहायक निदेशक रसायन अमितेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा सहित जिले के सभी अंचलाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे।

बारिश के कारण फसलाें काे नहीं पहुंची क्षति

बैठक में डीएओ डॉक्टर ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि जिले में पिछले 4 से 6 मार्च तक हुई बारिश से फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। जिसके कारण फसल क्षति अनुदान नहीं मिलेगा। सिर्फ फेनहारा प्रखंड में बर्फबारी से 915 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान हुआ था। वहां के किसान फसल क्षति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

केसीसी के आवेदनकर्ता किसान को रिसीविंग देना अनिवार्य है

डीएम ने सीओ, कृषि पदाधिकारियों व बैंक के प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आवेदनकर्ता को रिसीविंग देने का निर्देश दिया। साथ हीं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की भी बात कही। वहीं, किसान मानधन योजना के लाभुकों को केसीसी कोई भी बैंक दे सकता है। इस योजना के लिए सर्विस एरिया लागू नहीं है। वैसे किसान जिनका किसी भी बैंक में खाता है, लाभ ले सकते हैं। दूसरे प्रदेश या राज्य के खाताधारकों के लिए कृषि विभाग से निर्देश मिलने पर उन्हें केसीसी का लाभ दिया जाएगा।

कृषि सभागार में बैठक करते डीएम व अन्य पदाधिकारी।

वैसे किसान जिन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन जमा नहीं किया है, उन्हें भी मिलेगा लाभ, डीएम ने कार्य को सफल बनाने के लिए कहा
खबरें और भी हैं...