पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहल-ए-सुखन की ओर से कवि सम्मेलन समारोह का किया गया आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के गोपालपुर स्थित एक निजी स्कूल परिसर में अहल-ए-सुखन की ओर से कवि सम्मेलन समारोह का आयोजन किया
गया। इसमें स्थानीय व बाहर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं की जोरदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

सीतामढ़ी से पहुंचे कवि अनमोल सांवरण की कविता की मौजूद श्रोताओं ने जमकर सराहना की। मौके पर संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ वर्मा उर्फ कुंवरजी ने बताया कि यह संस्था एक उदीयमान साहित्यिक मंच है जो नवकवियों को साहित्य
से जुड़े रहने व युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। मौके पर कौन बनेगा करोड़पति के विजेता सुशील कुमार, संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सचिव निखिल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...