- Hindi News
- National
- Motihari News Laborer Killed In Raisingha Village Charged With Killing By Giving Poison
रायसिंघा गांव में मजदूर की मौत, जहर दे हत्या करने का लगाया आरोप
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायसिंघा गांव में एक मजदूर की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मजदूर थाना क्षेत्र के रामगढ़वा रुपडीह निवासी जनक मांझी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार देर रात की है। मामले में जनक मांझी के भाई मनक मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमे उसने ग्रामीण श्रवण राम, छोटन राम व राजदेव राम को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह उक्त आरोपित उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए। शाम में सूचना मिली की भाई जनक मांझी थाना क्षेत्र के रायसिंघा गांव निवासी भूअर सिंह के दरवाजे पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जनक मांझी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।