31 मार्च तक होगा जीवन प्रमाणीकरण का काम
मोतिहारी| सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए सभी 27 प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण का काम बायोमेट्रिक व आइरिस स्कैनर से संचालित व संपादित किया जाएगा। जीवन प्रमाणीकरण का काम करानेवाले लाभुकों का 15 मार्च तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा।