- Hindi News
- National
- Raxaul News Light Overbridge Construction Stalled Work Will Not Be Completed In Time
लाईट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य ठप, समय से पूरा नहीं होगा काम
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के दृष्टिकोण से विगत दस माह से पूर्वी रेलवे ढाला-33 पर विगत दस माह से बन रहे लाईट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य ठप होने से निर्धारित समय के अन्दर निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। विगत वर्ष 2019 के जून माह मेंं उक्त लाईट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेवारी राईट्स कंपनी ने मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर दिया है। 6.30 करोड़ की लागत से लगभग तीन सौ मीटर की परिधि में लाईट ओवरब्रिज बन रहा है। मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक अशोक मिश्रा ने बताया कि रेल विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे निर्माण में समस्या आ रही है। निर्माण कार्य भी ऐसा स्थान पर करना है जहां खतरे से खेलकर निर्माण कार्य करने की बाध्यता है। निर्माण कार्य स्थल पर बिजली के पोल और ग्यारह हजार के नंगा तार का वायरिंग हुआ है जिस कारण जेसीबी और अन्य मशीनों से काम करने में परेशानी हो रही है। बिजली के तार से मशीन लगाकर कार्य करने की विवशता है क्योंकि निर्माण स्थल पर दूसरी जगह नहीं है। इसलिए काम में भी गति नहीं मिल रहा है जिस कारण निर्माण कार्य मेंं समय लगेगा। इस लाईट ओवरब्रिज का निर्माण मार्च 2020 तक करने का लक्ष्य था। मगर अब काम ठप होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अब निर्माण कार्य ठप होने से शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का सपना भी चकनाचूर होते दिख रहा है। जन दबाव पर रेल विभाग ने इस लाईट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा तो दिया मगर इसके निर्माण पर ग्रहण लगने के बाद रेल विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने पर पर्यटकों को होगी सहूलियत
दस मीटर चौड़े लाईट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले देशी विदेशी पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। हालांकि इस ओवरब्रिज पर केवल दो पहिया और तीन पहिया वाहनों का ही आवागमन हो पाएगा। भारी वाहन और चारपहिया वाहनों का आवागमन इस ओवरब्रिज से नहीं हो पाएगा। फिर भी इसके निर्माण और संचालन से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। लेकिन अब दो माह से निर्माण कार्य ठप है इसके कारण निर्माण पूरा होने की संभावना भी छीन होते दिख रही है। इस संबंध मेंं सेक्शन इंजीनियर तपश राय ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन बिल का भुगतान नहीं हो पाया है जिस कारण निर्माण कार्य अवरुद्ध है। इसका निदान समस्तीपुर से ही हो सकता है। उधर समस्तीपुर डीआरएम अशोक महेश्वरी ने कहा कि इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
निर्माण कार्य ठप होने से अधर में लटका लाईट ओवरब्रिज।