पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुबन सेंट्रल स्कूल को 12वीं तक की संबद्धता मिली, हर्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएसई दिल्ली से मधुबन सेंट्रल स्कूल को 12वीं तक की संबद्धता मिली है। अब इस विद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य की पढ़ाई छात्र-छात्राएं कर सकेंगे। 1 अप्रैल 2020 से इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करा पाएंगे। विद्यालय से प्रथम बार 2022 में छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बता दें कि इस विद्यालय की स्थापना 10 अप्रैल 2011 में बिहार विभूति सीताराम सिंह ने की थी। विद्यालय के निदेशक रणवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने फूलमती सेवा ट्रस्ट की चेयरमैन राजकुमारी देवी, मेंटर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, सदस्य राणा रंजीत सिंह को धन्यवाद दिया है। मौके पर अकिंदर सिंह, राम निहोरा सिंह, राम विनय सिंह, राजू सिंह, दीपक सिंह, अरुण सिंह, रिव्या दीवान, प्रशिखा घटानी, रोज आर्या, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह, शंभू नाथ सिंह इत्यादि मौजूद थे।

विद्यालय को मिली संबद्धता के अवसर पर उपस्थित निदेशक व अन्य।
खबरें और भी हैं...