पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raxaul News Mani Holi For Two Days People From Different Colors Sang Holi Songs

दो दिन मनी होेली, उड़े रंग-गुलाललोगों ने घूम-घूम कर गाए होली गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है। होली को रक्सौल में अलग-अलग हिस्सों में अनोखे अंदाज में मनाया गया। सोमवार की रात होलिका दहन के बाद मंगलवार के सुबह से ही रंगोंं का उत्सव होली को लेकर पुरे रक्सौल के पच्चीस वार्ड में जगह-जगह खुशी व मस्ती का आलम रहा। सामाजिक संस्था ‘नटराज सेवा संगम ने होली के अवसर पर संस्था द्वारा इस बार भी झांकी निकाली।
उन लोगों द्वारा जगह-जगह सड़कों पर रुक कर झाल-ढ़ाेल के साथ जाेगीरा के धुन व गीतों के बीच रंगों का दौर बिखेरा गया।

व्यवसायियों ने नगाड़ों की धुन पर जमकर लगाए ठुमके

मोतिहारी | चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह नगर वासियों के साथ चेंबर सदस्यों ने गाजा गद्दी चौक पर संध्या मनाया। कार्यक्रम में नगर विधायक सह कला सांस्कृतिक मंत्री प्रमोद कुमार व नगर थाना प्रभारी अभय कुमार ने उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर महासचिव सुधीर गुप्ता, राम भजन, संजय जयसवाल भी थे।

होली के रंग में रंगे शहर, एक दूसरे को दी गई बधाई

सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल के आवास परिसर में भी होली के रंग में रंगे शहर के तमाम लोग एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई देते दिखे। वहीं होली पर्व पर विधायक डॉ अजय सिंह, नगर परिषद के सभापति व उप सभा पति, कांग्रेस के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव, राजद के सुरेश यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल आदि मौज्ूद थे।

आदापुर में छिटपुट घटनाओं के बीच होली सम्पन्न

आदापुर | प्रखंड क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच जहां मंगलवार को होली सम्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार हरपुर थाना क्षेत्र के कचुरवारी नायक टोला व हरपुर में सुनैना देवी, इन्हारूल खातून, राजा खान, श्री बेगम, संदीप कुमार, परमेश पटेल, अनिल कुमार, जितेन्द्र महतो, सुदामा महतो, श्वेता खातून व रूबैदा खातून है। वहीं दरपा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में भी घटना हुई।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने रखी नजर, लगाती रही गश्त

एसडीपीओ के निर्देश पर रक्सौल थाना, हरैया थाना, नकरदेई थाना, रामगढ़वा थाना, पलनवा थाना सहित अनुमंडल के विभिन्न थाना के प्रभारी नेपाल से आने वाले लोगों की जाँच पड़ताल करते देखे गये। होली में भीड़ काेे नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुुलिस तैनात भी की गयी है। थानाध्यक्ष अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि होली में असामाजिक तत्वों पर सुरक्षा बलों की विशेष नजर थी।

दी बधाई व शुभकामनाएं

सुगौली | होली को लेकर लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर एवं फोन के माध्यम से एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रायः सभी लोग होली के रंग में रंगे और भिन्न पकवान का स्वाद चखे। दोपहर के बाद देर रात तक परंपरागत तरीके से लोग झुंड बनाकर डफ और झाल के साथ होली के गीत गाए। सुगौली में विश्व हिन्दू परिषद ने होली उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया।

होली मिलन समारोह

सिसवा | पहाड़पुर प्रखंड कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने होली खेला। एक- दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सीओ अभिषेक आनंद, पीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, प्रमुख रमेश कुमार राजू, जिला पार्षद ध्रुव चौरसिया, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश सिंह आदि भी थे।

बालगृह के बालकों ने मनाई होली गीतों पर बच्चों ने खूब लगाए ठुमके

होली में गुलाल लगाकर मस्ती करते युवक।

रक्सौल में नटराज सेवा संगम ने निकाली होली की आकर्षक झांकी

होली के अवसर पर फगुआ गाते लोग।

{शहर से लेकर गांव तक छाई रही होली की मस्ती, ढोलक-झाल-मजीरे की धुन पर गूंजे होली के गीत

सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी

जिला रौनियार वैश्य महासभा के जिला इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को बेलबनवा में किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवनारायण गुप्ता ने की। मौके पर मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष देवनारायण गुप्ता, कैलाश गुप्ता व बंटी कुमार ने संयुक्त रूप से घोषणा किया कि रौनियार धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। शीघ्र ही उसके निबंधन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य की दिशा में अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। मौके पर अधिवक्ता मणि कुमार, राजन गुप्ता, भैया राम, ई राजू प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, बंटी कुमार, संजय कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, ई रमाकांत, संजय गुप्ता, रमेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, राजीव कुमार, जिला महासचिव अजय गुप्ता, लालबाबू प्रसाद आदि उपस्थित थे।

केसरिया | जैसे आत्मा के बिना शरीर बेकार हो जाता है। उसे मुर्दा समझ कर जला दिया जाता है। वैसे आध्यात्मिक अर्थ को समझे बिना त्योहार मनाना बेकार ही है। उक्त बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके मनोरमा बहन ने होली के बारे में कही। उन्होंने होली का त्योहार शिवरात्रि के मनाने का कारण बताया। कहा कि परमात्मा शिव का अवतरण मनुष्यों के कल्याणार्थ होता है। उनके अवतरण से पूर्व मनुष्यों पर पांच विकारों का रंग चढ़ा हुआ होता है। सारे संसार में अज्ञान रात्रि छाई हुई होती है। ऐसे समय सत-चित-आनंद स्वरूप परमात्मा शिव आकर अपने संग का रंग अर्थात ज्ञान योग का रंग, मनुष्य आत्माओं को देते हैं। इस वृतांत की याद में आज तक शिवरात्रि के बाद होली मनाई जाती है। मौके पर सुधीर भाई, अरविंदनाथ गिरि, रामनाथ भाई, सुबोध कुमार पाठक, राकेश भाई, आरती बहन, शकुंलता बहन समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं नव निर्माण भारत के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र कुमार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पाठक ने किया। मौके पर मुखिया अजीत कुमार सिंह, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल कुंअर, सोमेश्वर सिंह, राजेंद्र राम, मदन सिंह, राजेंद्र राम, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र राम, नीतेश कुमार सिंह, सोमेश्वर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

पताही | प्रखंड में मंगलवार व बुधवार को दो रोज होली मनाया गया। नौजवान व बच्चों की टोली रंग-गुलाल के साथ मस्ती के रंग में सराबोर दिखी। कई जगह लोग डंफ, झाल के साथ होली के पारंपरिक गीत गाए।

चकिया | हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति मिठाई व ठंडई की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लोगो ने झाल,मजीरा,ढोल-तासा के साथ एक से बढ़कर एक होली गीत गए और झूमे।

कोटवा | प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक होली मनाया गया। बच्चे, बूढ़े व नौजवानों ने अपनी-अपनी टोली में गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। चारों तरफ ढोलक, डफ एवं झाल के साथ फगुआ का गीत बजता रहा।

बंजरिया | प्रखंड क्षेत्र में दो दिन होली मनाया गया। मंगलवार को शाकाहारी लोगों ने होली का त्योहार मनाया। जबकि बुधवार को मांसाहार के साथ होली मना। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से गाए जाने वाला होली गीत गाया गया। विधायक डॉ शमीम अहमद, जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, प्रमुख ललन कुमार चौधरी, बीडीओ किरण कुमारी, सीओ मणि कुमार वर्मा, मुखिया कुमार मनोज सिंह, तान्या प्रवीण, माया देवी, उर्मिला देवी, छबीला सिंह, तेरस राम, अस्मिता सिंह, क्यामुल हक, सज्जाद आलम, अनवर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ होली का आनंद लिया।

अरेराज |प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया।आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के माहौल में लोगों ने जमकर होली खेली। कंट्रोल रूम से क्षेत्र की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं एसडीपीओ ज्योति प्रकाश क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और लोगों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

होली के अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाती युवती।

सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी

शहर के बरियारपुर स्थित बालगृह में मंगलवार को आवासित बच्चों ने जी भरकर होली मनाया तथा रंगोत्सव का आनंद उठाया। बाद में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी तथा आपस में गले मिले। बालगृह के अधीक्षक मनोरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि बालगृह में होली के उपलक्ष्य में बालकों के लिए पारंपरिक भोजन की व्यवस्था की गई थी। हारमोनियम, तबला, ढोलक आदि के ताल पर बच्चों ने खूब ठुमके लगाए व होली गीत गाए। मौके पर पारा
मेडिकल स्टाफ कुंजबिहारी कुमार, परामर्शी सौरभ कुमार, रसोइया सिपाही साह, सहायक विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।

होली में ढोल-नगारा बजाकर मस्ती करता युवक।

होली पर्व में एक-दूसरे को गुलाल लगाते लोग।

बालगृह में होली के मौके पर उपस्थित बच्चे।

होली पर्व में एक दुसरे का कपडा फाड़ मस्ती करता युवक।

एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते लोग।

कला एवं संस्कृति मंत्री को गुलाल लगाते चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य।
खबरें और भी हैं...