विवाहिता ने खुदकुशी की कोशिश की, हालत नाजुक
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगो ने तत्परता दिखाते हुए उसे बेहोशी की हालत में रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल ले गई। एसआरपी हॉस्पिटल के डा. पी सी मांझी उसका इलाज कर रहे हैं। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि फांसी लगाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया। वहीं क्षेत्र में इसको लेकर तरह- तरह की चर्चाएं है। रक्सौल थाना से पुलिस जा कर जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नही मिला है। कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।