पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Marwari Mahila Samiti Organized Women Meet Cum Phalgun Festival Message Given Of Harmony

मारवाड़ी महिला समिति ने महिला मिलन सह फाल्गुन उत्सव का किया आयोजन, सौहार्द का दिया गया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला मिलन समारोह सह फाल्गुन-उत्सव का आयोजन स्थानीय श्री राणीसती मंदिर के प्रांगण में किया गया। इसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष शिखा लोहिया ने बताया कि समाज की महिलाओं के सम्मेलन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्ष से ही प्रारंभ किया गया है। समारोह का संचालन सचिव कविता अग्रवाल ने किया। गणेश-वंदना, श्री राणीसती जी के भजन और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। श्री राणीसती जी के चरणों में अर्पित अबीर को प्रसादस्वरूप सभी महिलाओं के गालों एवं मस्तक पर समिति की पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया। अध्यक्ष शिखा लोहिया ने महिलाओं को आपसी सौहार्द एवं सद्भाव का संदेश देते हुए संगठित होकर सशक्त बनने का आह्वान किया। इसके उपरांत हास-परिहास कार्यक्रम हुआ जिसका संचालन सहसचिव अंजू अग्रवाल ने किया। इसके अंतर्गत उपस्थित महिलाओं में से कई ने स्वस्थ हास्य की सामग्रियां प्रस्तुत की जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अन्नुलता शर्मा ने की। कार्यक्रम में रेणु लोहिया, अरुणा केडिया, स्वेता अग्रवाल, सरिता, पूजा, टिब्रेवाल, उमा मोहता, शालू मोदी, पुष्पा अग्रवाल, छाया केडिया, ज्योति केडिया, कंचन रजगरिया, ललिता रजगारिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य।
खबरें और भी हैं...