पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raxaul News Message To All Sections Of The Society To Celebrate Holi In A Pleasant Atmosphere

खुशनुमा माहौल में समाज के सभी वर्गों को होली मनाने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रक्सौल|शहर के पटेल पथ रोड में रविवार को होली पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर कन्हैया सर्राफ ने कहा कि वैसे तो हमारी पार्टी ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। परन्तु मेरा उन भाई से अपील कि जो भाई होली पर्व मना रहे हैं। वे शांति पूर्ण से होली मनाये। होली का पर्व उल्लास व रंगों का पर्व है, यह पर्व हमें आपस में भाईचारा बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हमें खुशनुमा माहौल में समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के राजकुमार गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सीमा जागरण मंच संस्था के सुरेश बाबा, साहित्यकार जय कुमार अजय, व्यवसायिक वर्ग में रामशंकर, सूरज, मंदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...