- Hindi News
- National
- Motihari News Mla Raju Tiwari Inaugurated Arera39s Mother Jalpa Bhavani Temple Road
अरेराज के मां जलपा भवानी मंदिर रोड का विधायक राजू तिवारी ने किया उद्घाटन
अरेराज मां जालपा भवानी मंदिर सड़क का सोमवार को गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने उद्घाटन किया। सड़क का उद्घाटन मंदिर के आचार्य पंडित सुरेंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। उद्घाटन के उपरांत विधायक श्री तिवारी ने कहा कि इस सड़क के चालू हो जाने से हरदिया, मिश्रौलिया, दुबे टोला व राजेपुर गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही इस सड़क को पक्की सड़क बनाकर मिश्रौलिया गांव होते हुए राजेपुर गांव के सड़क में जोड़ा जाएगा। जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा मिले।
बता दें कि उक्त सड़क बरसों से अरेराज मोतिहारी मुख्य सड़क के किनारे से अतिक्रमित था जिससे उक्त मार्ग से होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था वार्ड पांच के वार्ड पार्षद अंशु पांडेय व पति रंटू पांडेय के अथक प्रयास से उक्त सड़क बना । पार्षद पति रंटू पांडेय ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण कार्य मेरे द्वारा व अन्य लोगो के सहयोग से 150 फीट फेबर ब्लौक ईंटकरण करा कर किया गया है जिससे गांव के लोगों सहित मां जालपा भवानी मंदिर में आने जाने वाले भक्तों को भी सुविधा मिलेगी । वहीं उक्त सड़क के सुचारू हो जाने से ग्रामीणों सहित मंदिर जाने जाने वाले भक्तों में हर्ष व्याप्त है। मौके पर अरेराज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धमेंद्र कुमार उर्फ मंटू दूबे, सीओ वकील सिंह, वार्ड पार्षद पति रंटू पांडेय, जनार्दन मिश्र,जितेंद्र पांडेय, पंकज कुमार, बंगाली राम, शंभू मिश्र, हरकेश पांडेय, संजय दूबे भी थे।
मां जलपा भवानी मंदिर सड़क का उद्घाटन करते विधायक राजू तिवारी व अन्य।