पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीचड़-कादो की मस्ती भी खूब दिखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली पर्व पुरे अनुमंडल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामना आदान प्रदान कर गले मिलकर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व शहर से लेकर गांव तक शांतिपूर्वक मनाया गया।

कोरोना के भय के बावजूद लोगों में होली का जबरदस्त उत्साह व उमंग देखा गया। युवा धड़कनों द्वारा कीचड़ और मिट्टी पानी से भी होली खेला गया। गदहे की सवारी के साथ जुलूस भी निकाली गयी। मटकी भी फोड़ा गया। होलवईया समूह द्वारा ढोल तासा के साथ घर घर जाकर होली का लोकगीत गाकर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर होली पर्व मनाया गया। उधर डीजे के म्युजिक धून पर युवावर्ग के समूह को जगह जगह होली के भोजपुरी गानों पर थिरकते देखा गया है। इसके साथ साथ अपने घरों में भी आपस में रंग गुलाल खेलने के साथ साथ होली के गानों पर स्त्री पुरुष सहित सभी सदस्य एक साथ थिरक कर होली पर्व को मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया। इस प्रकार रंगोत्सव के रंग में पुरा शहर और गांव सराबोर रहा। सभी लोग होली को अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट करने मे मशगूल दिखे। होली के जश्न में दिनभर डूबे रहे लोग। इस वर्ष होली पर्व मंगलवार और बुधवार दोनों दिन मनाया गया।

कीचड़ में होली खेलते युवा वर्ग।
खबरें और भी हैं...