- Hindi News
- National
- Chakia News Murder Of Any Creature Without Fault Is Equal To Killing Of Whole Human Being Farooqui
बिना कसूर किसी भी जीव की हत्या पूरे इंसानियत की हत्या के बराबर : फारूकी
हरपुर किशनी गांव स्थित मदरसा मिस्बाह-उल-उलूम में गुरुवार को जलसा-ए-सीरतउन नबी सह दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मदरसा के सचिव राशिद जमाल ने की। इस दौरान कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पटना से आए इस्लामिक स्कॉलर अबू नसर फारूकी ने कहा कि इस्लाम दुनिया में अमन का पैगाम दिया है। बिना कसूर किसी भी जीव की हत्या पूरे इंसानियत की हत्या के बराबर है। पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लाहो अलैहे वसल्लम के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और देश दुनिया में शांति के लिए उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आये मोतिहारी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जलालुद्दीन कासमी ने कहा कि कलाम-ए-पाक पूरे इंसानियत के लिए हिदायत का रास्ता दिया है। जरुरत है पढ़ कर समझने की। साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना जावेद आलम कासमी ने देश के मौजूदा परिस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दंगा से किसी का भला नहीं होता। आपसी मोहब्बत व भाईचारा से समाज तथा देश की तरक्की होगी। मौके से कलाम ए पाक का 30 पाठ याद करने के उपलक्ष में अबूजर नौमानी हरपुर किशनी तथा मुदब्बीर आलम को मौलाना जलालुद्दीन कासमी, मौलाना महताब आलम कासमी ने पगड़ी बांधी व हाफिज की उपाधि से नवाजा। साथ ही मौलाना जावेद आलम कासमी ने हाफिज मुकम्मल किए बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ देश दुनिया में शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी। मौके पर शायम नासिर, फैयाज उद्दीन अहमद, फिरोज आलम, मो शकील शागिल सहित अन्य मौजूद थे।
दस्तारबंदी कार्यक्रम में उपस्थित अबू नसर फारूकी व अन्य लोग।