पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय सचिव का किया गया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मोतिहारी पहुंचे फिल्मकार डाॅ. राजेश अस्थाना का भवानीपुर जिरात के सर्वोदय भवन में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन गांधीवादी चिंतक व संग्रहालय के सचिव ब्रज किशोर सिंह ने की। इस दौरान डाॅ अस्थाना ने कहा कि आप लोगों के इस प्यार से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजीकृत) का मूल उद्देश्य समाज के दबे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महासभा की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। माैके पर नीरज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुमन कुमार वर्मा, सुबोध कुमार, अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार, श्रीनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...