- Hindi News
- National
- Motihari News Nda Government To Be Formed Again In Bihar In Vis Elections Minister
विस चुनाव में बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार : मंत्री
भाजपा के पीपराकोठी एवं लखौरा मंडल के कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार के कला व संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इन्हीं के बल पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। केंद्र एवम राज्य की जनकल्याणकारी सरकार ने विकास के इतने कार्य किये है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश अष्ठाना ने कहा कि मंडल कार्यसमिति, बूथ कमेटी एवम सप्तऋषि को भाजपा की स्पष्ट नीति के अनुसार सर्वव्यापी एवम सर्वस्पर्शी बनाना है। कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेना है। जिला महामंत्री डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि सभी बूथ पर प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना है। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाना है और सभी कार्यकर्ताओं के घर पर नेम प्लेट व झंडे को लगाना है। दोनों बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर महतो व पुण्यदेव पंडित ने की। बैठक का संचालन क्रमशः कामेश्वर चौरसिया एवं ओम प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में विधानसभा पर्ववेक्षक विनोद कुशवाहा, मुनचुन सिंह, नागेश्वर प्रसाद, विनोद सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, मुखिया संजीव शर्मा, सरपंच वीना देवी, राजकिशोर सिंह, किशोरी सहनी, सचिन भौमिक, रविन्द्र सहनी, कृष्णा सहनी, सत्यदेव प्रसाद, राजू सिंह, मदन जायसवाल, मुनिफ सहनी, गौरीसंकर प्रसाद, मनोज पंडित, यादोलाल बैठा, मुनिफ सहनी सहित बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्य अादि उपस्थित थे।