पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raxaul News Nepalese Mps Suggest Closure Of Indo Nepal Border For Corona39s Raktham

कोरोना की राेकथाम के लिए नेपाली सांसदों ने भारत-नेपाल सीमा बंद करने का दिया सुझाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना का कहर इस कदर हावी है लोगों पर कि इस वर्ष होली मनाने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीमाई शहर रक्सौल के बाजार में भी होली की खरीदारी को लेकर नेपाल के लोगों के उमड़ने वाले भीड़ में काफी कमी आयी है। कोरोना भय से सीमा पार से खरीदारी करने आने में भी परहेज कर रहे हंै नेपाल के लोग। हालांंकि रक्सौल चेकपोस्ट पर और आईसीपी में कोरोना के जांच के लिए मेडिकल टीम कार्यरत है। फिर भी लोग इतना भयभीत है कि होली की शुभकामना के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाने और गले मिलने से परहेज कर रहे है। उधर नेपाल के सांसदों ने संसद में कोरोना के रोकथाम के लिए भारत नेपाल के बीच सभी सीमा को सील करने की मांग कर भारत नेपाल को हैरत में डाल दिया है। नेपाल के सांसद उमा रेग्मी ने कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार पर सतर्कता बरतने के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा। नतीजतन भयक्रांत नेपाली जनता कोरोना बचने के उपाय से अनभिज्ञ है और सतर्कता नहीं अपना पा रहे है। उन्होंने इसके रोकथाम के लिए भारत से जुड़े सभी नाका से निर्बाध रूप में हो रहे आवागमन पर रोक लगाते हुए नाका को बंद करने का सुझाव दिए।

खबरें और भी हैं...