पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के सिलेंडर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है

पुलिस ने थाना क्षेत्र के पंडितपुर-जीवधारा पथ में पुलिया के समीप से नेपाली नंबर की बाइक पर लादकर ले जा रहे चोरी के एक गैस सिलेंडर के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।

उक्त युवक नेपाल के बारा जिला पिपराति थाना क्षेत्र के बेनौली वार्ड नम्बर पांच निवासी मनोज कुमार तिवारी का पुत्र कुंदन कुमार तिवारी है। जो नेपाली नंबर की बाइक पर एचपी गैस सिलेंडर लादकर जा रहा था। गस्ती के दौरान पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। इस दौरान वह उसने सिलेंडर के बारे में बताया। उसके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने बाइक और सिलेंडर को जब्त कर लिया और युवक को हिरासत में ले लिया है।

तस्करी के स्पेयर पार्ट्स को जब्त किया गया

रक्सौल|नेपाल के पर्सा जिला के पकहा मैनपुर धोरे से नेपाल पुलिस ने तस्करी का तीन बोरा मोटरसाइकिल का स्पेयर पाट्स बरामद किया। भारतीय सीमा से तस्करी लाए जारहे उक्त स्पेयर पार्ट्स को तस्कर पुलिस को देखकर स्पेयर पार्ट्स छोड़कर फरार हो गए जिसे जब्त कर तस्कर की तलाश प्रारंभ कर दी गयी है। उक्त जानकारी पर्सा जिला के पोखरिया पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्र प्रसाद ने दिया।

खबरें और भी हैं...